चकिया। आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा की तैयारी को लेकर मां काली मंदिर स्थित ऐतिहासिक पोखरे पर बुधवार को जय मां काली सेवा समिति सहदुल्लापुर व युगांधर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की। इसके साथ ही रंग रोगन किया।
जय मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष गुरुदेव चौहान के नेतृत्व में युवाओं की टोली पोखरे से कूड़े व कचरे को बाहर निकाला। इसके बाद घाट पर जमी काई को हटाया ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। वहीं युगांधर सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मद्धेशिया के नेतृत्व में समिति के कार्यकर्ताओं ने घाट की सीढ़ियों पर साफ-सफाई और पोखरी में व्याप्त गंदगी को दूर करने में जुट गए। इस अवसर पर लोहा सिंह, अखिलेश चौहान, शुभम मोदनवाल, मुरली अजवंत चौहान, दरोगा चौहान, शिवाजी यादव, दीपक चौहान ,विजय यादव , विक्की जायसवाल, किशन चौहान, प्रमोद चौहान मौजूद रहे।