फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

328 करोड़ की लागत से पड़ाव चौराहे से गोधना तक बनेगी सिक्स लेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। पड़ाव चौराहे से गोधना तक करीब 11 किलोमीटर सड़क के दिन बहुरने वाले हैं। सड़क के सुदृढ़िकरण व इसे सिक्स लेन करने के लिए शासन की ओर से 328 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि व भाजपा नेता शिवशंकर पटेल ने बुधवार को पड़ाव में नारियल फोड़कर व भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि सिक्स लेन की सड़क पर डिवाइडर बनाने के साथ सड़क के किनारे पौधरोपण भी किया जाएगा। साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था करने के साथ पानी निकासी के लिए दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ा नाला भी बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से प्रतिदिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रयास से पड़ाव से गोधना तक 11 किलोमीटर लंबी सिक्स लेन की सड़क बनाई जाएगी जो पीडीडीयू नगर होते हुए जाएगी। 18 माह में निर्माण कार्य पूरा करना है।
विज्ञापन

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के एई रमेशचंद्र श्रीवास्तव सहित रविंद्र, विजय शंकर यादव, आरके चतुर्वेदी, दिनेश चौरसिया, जेपी यादव रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें