फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-बिहार बार्डर पर फुटिया गांव में कमिश्नर और आईजी ने लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। दिल्ली बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में जिले के किसानों का मिजाज परखने आये मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और आईजी विजय सिंह मीणा ने बरहनी विकास खंड के भतीजा गांव में क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारी यूपी-बिहार बार्डर के करीब बसे जिले के गांव फुटिया गांव पहुंचे। वहां आयोजित जन चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया। यहां किसानों ने किसान सम्मान निधि नहीं मिलने व राशन की सूचना में नाम कटने की शिकायत की। जिसपर उन्होंने संबंधित अधिकारियों इन मामलों के निपटारे के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन

बरहनी विकासखंड के भतीजा गांव स्थित क्रय केंद्र में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने वहां मौजूद किसानों नेताओं और धान बेचने आये किसानों से भी वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उपज को बेचने में आ रही परेशानियों के बाबत पूछताछ की। कमिश्नर ने धान खरीद पुस्तिका का अवलोकन किया और धान बेचने वाले किसानों से फोन कर रुपये समय से मिलने के बारे में जानकारी हासिल की। इसमें भी सबकुछ सही मिला। इसके बाद कमिश्नर और आईजी जन चौपाल के लिए फुटिया गांव पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने किसान निधि सम्मान राशन कार्ड, धान बिक्री की शिकायत की। कमिश्नर ने लेखपाल को किसान सम्मान निधि दिलाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। जबकि राशन कार्ड से कुछ यूनिट कट जाने की शिकायत की जिस पर कमिश्नर ने खाद रसद विभाग के अधिकारी को राशन कार्ड बनवाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए बीएलओ से मिलकर अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करा ले। कहा कि पंचायत भवन पर वोटर लिस्ट आ जाएगी, जिसमें से नामों का मिलान कर लें। आईजी विजय सिंह मीणा ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस की किसी भी कार्यप्रणाली से परेशानी हो तो उसकी शिकायत उनसे करें। इस दौरान जिलाअधिकारी नवनीत सिंह चहल, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम विजय नारायण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें