फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बोरा फैक्टरी में महिला श्रमिक की मौत पर आयोग ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जलीलपुर में बोरा बनाने वाली फैक्टरी में महिला श्रमिक की मौत के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग ने डीएम ने जवाब मांगा है। आयोग ने 8 जुलाई तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 3 फरवरी को एक हादसे में महिला श्रमिक संजू देवी (50) की मौत हो गई थी। मामले में पीडीडीयू नगर निवासी अधिवक्ता डॉ. खालिद वकार आबिद ने राज्य मानवाधिकार आयोग से शिकायत करते हुए मृतक के परिवार वालों को मुआवजा दिलाने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने 26 फरवरी को प्रकरण में आदेश जारी कर डीएम से जांच आख्या मांगी थी। हालांकि निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आयोग ने 20 अप्रैल को फिर से निर्देश जारी किया है। आयोग ने डीएम को निर्देशित किया है कि वे विलंब का स्पष्टीकरण देते हुए हर हाल में 8 जुलाई तक जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें