फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मूलभूत सुविधाएं नहीं, कॉलेज को नहीं बनाया जाएगा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। यूपी बाेर्ड परीक्षा की तैयारियां धीरे-धीरे शुरू हो गई है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनने वाले केंद्रों में पहले सुविधाएं परखीं जाएंगी। जो बोर्ड के मानकों पर खरे उतरेंगे उन्हें ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में बिजली, पानी, केंद्र तक पहुंचने के रास्ते व अन्य सुविधाओं को देखा जाएगा। बोर्ड ने केंद्रों में कक्षा निरीक्षकों की नियुक्त के नियम में कड़े कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के माने तो इस बार केंद्र बढ़ाने की उम्मीद है। जिले में पिछले वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 82 सेंटर बनाए गए थे। पिछली बार की तरह इस बार भी केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्रों पर 50 प्रतिशत आंतरिक स्टाफ और 50 प्रतिशत स्टाफ बाहरी विद्यालयों का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें