फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड और गलन बढ़ी, चौकियों और बूथों पर चौकसी घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ठंड और कोहरे ने अपना तेवर दिखाना क्या शुरु किया कि रात के पहरेदार पुलिस चौकियों में दुबक गए। कई स्थानों पर रात में चौराहे पर तो पुलिस भी नहीं दिखाई दिए। मंगलवार की रात 12 बजे के बाद अमर उजाला की टीम जब मुगलसराय कोतवाली व अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस पिकेट व विभिन्न चौराहों का हाल जानने निकली तो कई पुलिस पिकेट भी खाली व सुनसान मिले। पुलिस की मुस्तैदी पर ठंड का असर साफ दिखा और पिकेट के बाहर सड़क पर खड़े होकर संदिग्धों और अपराधियों पर नजर रखने के बजाय चौकियों में दुबके नजर आये। हालांकि कुछ एक स्थानों पर पुलिसकर्मी ठंड के बीच अलाव के सहारे ड्यूटी पर मुस्तैद भी दिखाई दिए। नगर व आसपास क्षेत्र में यह हाल तब रहा जब पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रात्रि गश्त, वाहनों की चेकिंग व मुस्तैदी से ड्यूटी करने के लिए सख्त चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें