फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के बभनियावं थाना गांव के किसानों ने बुधवार काला धान की खरीद न होने से नाराज होकर खेत में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही धान की खरीद नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शासन की ओर से काला धान की खेती को बढ़ावा दिया जारहा है। प्रशासन के कहने पर औषधीय गुण युक्त धान महंगे दाम पर पर खरीद कर बोवाई की। उपज भी हुई लेकिन अब क्रय केंद्र पर धान नहीं खरीदा जा रहा है। इससे हम सभी किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहुल राजभर ने कहा कि किसानों के धान की खरीदारी न होने की वजह से रबी की खेती करने में कठिनाई हो रही है। चेतावनी दी कि यदि किसानों के शुगर फ्री धान नहीं खरीदा गया तो इससे धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में बुल्लु यादव, बलवंत मौर्या, रामवृक्ष, प्रभु पासवान, विजयी, शिवचरन, सीताराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें