फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयदराजा में मेडिकल कालेज का शिलान्यास करेंगे सीएम-डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। केंद्रीय मंत्री एवं सासंद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सैयदराजा में बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इससे मेडिकल की पढ़ाई के साथ इलाज की बेहतर सुविधा जिले के लोगों को मिलेगी। शनिवार को चिरईगांव स्थित मां रेहड़ा भगवती मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान उन्होंने ने बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार बार्डर पर 10 एकड़ में बनने वाले इस मेडिकल कालेज से जिले की स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी। उन्होंने तिथि की घोषणा तो नहीं की लेकिन कहा कि सीएम जल्द ही इसका शिलान्यास करेंगे। वहीं चिरईगांव में बन रहे अस्पताल के लिए सैयदराजा विधायक व प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम के नेतृत्व में प्रदेश में जरूरतमंदों तक योजनाएं पहुंच रहीं हैं और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विभिन्न समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया गया। किसानों ने पराली का मुद्दा उठाया तो केंद्रीय मंत्री व विधायक ने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परेवा निवासी दिलीप सिंह ने किसानों की जमीन की सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से विमर्श कर इसके समाधान का भरोसा दिया। वहीं प्रमोद कुमार पासवान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बकाए मानदेय के भुगतान कराने के लिए आग्रह किया। इसके अलावा जिगना में पीपा पुल के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस पर विचार कर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने पर खुशी जताई और आगे भी पार्टी को मजबूत करने के साथ ही जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। इस मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, दर्शना सिंह, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, उमाशंकर सिंह, अजीत सिंह, सूर्यमुनी तिवारी मौजूद रहे।
इनसेट
मां के दरबार तक बनेगी सड़क, माथा टेका
कंदवा। कार्यकर्ताओं संग बैठक के दौरान सांसद और केंद्रीयमंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने मां रेहड़ा भगवती मंदिर तक सड़क बनाने का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री ने मां रेहड़ा भगवती मंदिर में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। सात माह बाद जनता और कार्यकर्ताओं के बीच आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस दौरान वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता और जनता से जुड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें