फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड परिसर में शनिवार को होने वाली मुख्यमंत्री शादी समारोह को 3 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है। इसके कारण शादी समारोह को लेकर ब्लॉक परिसर में चल रही तैयारी फीका पड़ गया। वहीं दूसरी ओर शादी की आस लगाए युवक युवतियों में और उनके परिवार वालों में मायूसी छा गई।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सकलडीहा विकास खंड में मुख्यमंत्री शादी समारोह को लेकर ब्लॉक प्रशासन जुटा हुआ था। 51 जोड़ी शादी कराने का लक्ष्य रखा गया था। इसको लेकर शुक्रवार से टेंट कुर्सी उतरने लगा था। वहीं दूसरी ओर वर वधु पक्ष में शादी को लेकर काफी उत्साह रहा। अचानक ब्लॉक प्रशासन द्वारा समारोह को अपरिहार्य कारणों से टालने की सूचना पर शादी की तैयारी फीकी पड़ गई। देर शाम तक टेंट कुर्सी भी वापस भेजे जाने से ब्लॉक में चल रही शादी समारोह का उत्साह फीका पड़ गया। इस संबंध में बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि पर्याप्त संख्या में शादी हेतु पात्र लोगों की सूची तैयार नही होने के कारण 3 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें