फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहे आसमान में बादल ठंडी और गलन बढ़ने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सामान्य चल रहे मौसम में दिल्ली, एनसीआर व गाजियाबाद में रविवार की भोर बारिश होने के बाद बदलाव आया है। इसका असर जिले में भी रहा और दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इससे बारिश व ठंडी के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। बारिश होने के बाद ठंड और गलन बढ़ने के आसार भी हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 15 डिग्री रहा।
विज्ञापन

इन दिनों लोगों को कोहरे से छुटकारा मिला हुआ है। लगभग एक सप्ताह पूर्व कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। ं रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल मंडराते रहे और सूरज की लुकाछिपी चलती रही। हालांकि बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। रात को भी बादलों को मंडराते देख लोगों में बारिश की चिंता बनी रही। बादलों को देख किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश हुई तो गेहूं की फसल को फायदा होगा लेकिन दलहनी और तिलहनी की फसलों के साथ सब्जी की खेेती को नुकसान पहुंचेगा।
बादलों के छाने के बावजूद बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 23 से 28 और न्यूनतम तापमान आठ से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं पश्चिम-दक्षिण दिशा की हवा चलने से ठंडी और गलन बढ़ेगी। कृष्ण मुरारी पांडेय, कृषि मौसम विज्ञानी, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें