फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बादलों से सुबह बरसी रहमत, शाम को हुई उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंगलवार की देर रात बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ और सुबह तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश धान की खेती के लिए रहमत बनकर बरसी है। इससे दोपहर तक गर्मी और उमस भी राहत रही। दोपहर के बाद बादल गायब हो गए और धूप निकल आई। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया तो उमस से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन


करीब 10 दिनों के बाद मंगलवार की रात नगर व आसपास के इलाकों में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। बुधवार की सुबह भी कुछ देर बारिश हुई। दोपहर तक बादल तो छाए रहे और मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर के दो बजे के बाद बादल गायब हो गए। धूप निकल आई। इसके बाद उमस भरी गर्मी शुरू हो गई।
बारिश के बाद सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी। बारिश ने किसानों को राहत दी है। सिंचाई के अभाव में सूख रही चेहरे पर मायूसी छा गई। किसानों का कहना था कि बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली है लेकिन और अच्छी बारिश होनी चाहिए थी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा लेकिन बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें