फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के दिरेहूं ग्राम पंचायत के डोडापुर खालसा स्थित पकवा बस्ती में मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में भंटू वनवासी (23) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को भंटू के परिवार के सभी सदस्य जागेश्वरनाथ मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए गए थे। परिजन मंगलवार की देर शाम घर लौटे तो भंटू हाफ रहा था और देखते ही देखते अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भंटू की शादी हो गई थी लेकिन बच्चे नहीं थे। कोतवाल मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के करणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट आकर अधेड़ की मौत
पड़ाव। जलीलपुर चौकी अंतर्गत अवधूत भगवान राम हाल्ट के समीप बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आसपास लोगों की सूचना पर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया। भोजपुर गांव निवासी गुलाब गोड़ (48) बुधवार को रेलवे ट्रैक पर शौच करने गया हुआ था। तभी अवधूत भगवान राम रेलवे हॉल्ट के समीप ट्रेन की चपेट आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें