फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बादलों बढ़ाई उमस, पसीना पोछते बीता दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों की आवाजाही से तापमान में गिरावट आई लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा गर्म नहीं थी लेकिन उमस के चलते लोगों को पसीना पोछते हुए दिन काटना पड़ा। मंगलवार की शाम हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के बिहार पहुंचने के आधार पर बुधवार से जिले में बारिश की संभावना जताई थी। इससे लोगों को उम्मीद थी कि बुधवार को बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। आसमान में बादलों के बावजूद दिन में तीखी धूप निकली। गनीमत इतनी ही थी कि गर्म हवा नही चल रही थी। हवा की गति भी धीमी होने के कारण उमस ज्यादा ही थी।
विज्ञापन

धान की नर्सरी के लिए किसान आसमान की ओर निहार रहे हैं। उनका कहना है कि पानी के अभाव में यदि नर्सरी डालने में देर हुई है। जिन्होंने समय से नर्सरी डाली है, वे सूखने से बचाने में परेशान हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून के आने में अभी एक-दो दिन की देर हो सकती है। 25 जून से जिले के कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें