फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दक्षिणी-पश्चिमी मानसून की दस्तक के बाद भी नहीं बरसे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार की शाम दक्षिण-पश्चिमी मानसून के दस्तक देने के बावजूद रविवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि पूरे दिन आसमान बादलों से ढंका रहा। इससे लोगों को एकबार फिर उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की है। वहीं बारिश से जहां जिले का तापमान गिरा था, वहीं बारिश न होने से फिर बढ़ गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान शनिवार के 34 से एक डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तीन डिग्री अधिक होकर 27 की जगह 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन


विगत मंगलवार व शनिवार को हुई बारिश के बाद जहां लोगों ने राहत महसूस की थी, वहीं किसानों के चेहरे खिल गए थे। आसमान पर मंडरा रहे बादलों को देखकर उन्हें रविवार को भी अच्छी बारिश की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देर शाम तक बादल मंडराते रहे पर बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। बारिश न होने से उमसभरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। इससे दिनभर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बढ़ने के कारण चंदौली में बारिश नहीं हुई है। हालांकि आगामी सात दिनों तक जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तीन जुलाई से भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें