फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दूकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Sun, 05 Jul 2015 01:30 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला रोड स्थित कपडे़ की एक दूकान में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझा दी लेकिन भोर में दबी चिंगारी फिर से भड़क उठी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दूकान में रखा पंद्रह से बीस लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया। यह संयोग ही था कि चिंगारी अन्य दूकानों तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन


नगर के पोस्ट आफिस के ठीक पीछे पतली सी गली में संतोष गुप्ता की गुप्ता होजरी के नाम से होलसेल रेडिमेड कपड़े की दुकान है। रात में वह दुकान बंद कर घर चला गया। आधी रात के बाद दुकान के अंदर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर संतोष पहुंचा और शटर उठाया तो आग भड़की थी।

 फायर बिग्रेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई और वहां से चली गई। आग बुझने के बाद भी कहीं चिंगारी दबी रह गई और देखते देखते ही सुबह पांच बजे तक एक बार फिर दुकान में रखे कपड़े धूं धूं कर जलने लगे। एक बार फिर लोगों की भीड़ जुट गई और फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई। आग इतनी विकराल थी कि तीन घंटे की मशक्कत से उस पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


 संतोष गुप्ता ने बताया कि दुकान में रखा पंद्रह से बीस लाख रुपये मूल्य के कपड़े जल गए हैं। माना जा रहा है कि आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी होगी। यदि थोड़ी सी और देर होती तो अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें