फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डिवाइडर बंद करने से हो रही परेशानी, लगाना पड़ रहा पांच सौ मीटर का चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुभाष पार्क के समीप खुले डिवाइडर के कट के स्थान पर फोरलेन बना रही संस्था की ओर से कट खोदकर बंद कर दिए जाने से लोगों में रोष था। लोगों के विरोध के बाद करीब एक सप्ताह पूर्व कार्यदायी संस्था की ओर से कट के खोदे गए गड्ढे को दोबारा भर कर आने जाने लायक बना दिया गया था लेकिन इसे यातायात विभाग की ओर से दोबारा बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी है।
विज्ञापन


फोरलेन निर्माण के दौरान उक्त कट को बंद कर दिया गया था। बाद में लोगों ने कट को खोलवा दिया था। इसके बाद कट को गहरा गड्ढा खोदकर दोबारा बंद कर दिया गया था। इस कट से होकर कैलाशपुरी, रविनगर, पटेल नगर, पथरा व महमूदपुर सहित अन्य स्थानों के हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। नगर की कई पॉश कॉलोनियों में रहने वाले लोगों व जिले के अधिकारियों के लिए भी यह सुगम मार्ग है। वहीं लोग यातायात के नियम भी तोड़कर उलटी पटरी से आवागमन कर रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ गई है। इस संबंध में यातायात निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर दुर्घटना से लोगों को बचाने के लिए अस्थाई बैरिकेटिंग कराई गई है। पर्वों के बीतने के बाद बैरिकेट हटाकस्कट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें