फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमननी कटौती से उमस और गर्मी में बिलबिला उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान है। विभागीय अधिकारी ओवललोड और लोकल फाल्ट बताकर पल्ला झाड़ ले रहे हैं। नगर में 20-22 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल है। मगर 12 से 14 घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है। यही हाल जिलेभर का है। चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ तहसील में भी बिजली व्यवस्था बदहाल है।
विज्ञापन

बुधवार की रात बिजली कटौती से काली महाल, चतुर्भुजपुर, ओड़वार आदि इलाकों में लोग परेशान हो उठे। रात के नौ बजे से बिजली कटने का सिलसिला आरंभ हो गया। रात के नौ बजे कटी बिजली रात 10 बजे आई, इसके बाद 12 बजे फिर चली गई। देर रात दो बजे लाइट आई लेकिन एक घंटे बाद कट गई। इसके बाद सुबह के पांच बजे आपूर्ति शुरू हुई। इससे पूरी रात लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। गुरुवार को दिन में तो पूरे नगर में बिजली आने जाने का सिलसिला लगा रहा। जर्जर तारों व विभागीय लापरवाही के कारण नगरवासियों को बमुश्किल 12 से 14 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सबसे ज्यादा परेशानी रात को हो रही
बोले नागरिक
शाहकुटी की शाहिन परवनी का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से कभी जंपर उड़ जा रहा है तो कभी ओवरलोड के चलते फीडर बैठ जा रहा है। बुधवार की रात और गुरुवार को दिनभर बिजली आती जाती रही। रवि नगर साधना अग्रवाल कहती हैं कि बिजली पूरा दिया जा रहा है। पर कटौती को ठीक नहीं किया जा रहा है। मवई खुर्द रामसेवक यादव का कहना है कि बिजली कटौती से दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई है। बिजली विभाग के अधिकरी मनमानी कटौती कर रहे हैं। नई बस्ती निवासी रौशन शर्मा का कहना है कि इस भीषण गर्मी और उमस में सबसे अधिक परेशनी बच्चों और महिलाओं को हो रही है। घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात में कटौती से नींद पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ओवरलोड और लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति में परेशानी हो रही है। जहां शिकायत मिल रही है उसे दुरुस्त कराया जा रहा है। प्रवीन कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें