फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli : पड़ाव की डोमरी शिव महापुराण कथा को लेकर चला स्वच्छता अभियान, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 11:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

डोमरी में 20 नवंबर को शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को लेकर अधिकारियों और संतों ने निरीक्षण किया। इस दौरान सीआरपीएफ जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। 
विज्ञापन
डोमरी में स्वच्छता अभियान चलाते सीआरपीएफ जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पड़ाव क्षेत्र के डोमरी में आयोजित शिव महापुराण कथा का 20 नवंबर से आयोजन किया गया है। ऐसे में संत सतुआ बाबा आश्रम से गंगा घाट तक सीआरपीएफ के जवानों ने सृजन सामाजिक विकास न्यास के साथ सफाई अभियान चलाया। दर्शनार्थियों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन के कमांडेंट आरएस बालापुरकर रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ वाराणसी मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा रेती पर पर आने जाने के लिए बनाए गए रास्ते पर लगाए जा रहे प्लेट और रास्ते की जानकारी ली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को ध्यान में रखते हुए, हेलीपैड और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त काशी गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त काशी नीतू सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें