फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 2.30 करोड़ से खरीदे जाएंगे सफाई के उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका प्रशासन सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 2.30 करोड़ से उपकरण खरीदेगा। कूड़ा उठाने के लिए लोडर, हाथ ठेला गाड़ी, मिनी ट्रीपर और ट्रैक्टर ट्राली आदि खरीदने के लिए प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के पार भेजा गया है। नगर पालिका क्षेत्र और आबादी दोनों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन पालिका प्रशासन के पास संसाधन पुराने ही हैं। ऐसे में शहर की सफाई के लिए 2.30 करोड़ की लागत से उपकरण खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें कूड़ा उठाने के लिए लोडर, दो बकेट, 200 हाथ ठेला गाड़ी, 20 रिक्शा ट्राली (कूड़ादान युक्त), 11 मिनी ट्रीपर और एक हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्राली शामिल है। पालिका के अधिकारियों का कहना है कि घरों से कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। इससे शहर में गंदगी की समस्या का समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें