फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ऑटो चालक की जंगल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। स्थानीय थाना के गोड़टुटवा स्थित जंगल में पहाड़ी पर मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान रिठिया गांव निवासी सूरज (25) के रूप में हुई। सूरज ऑटो चालक था और दो दिन पहले उसका ऑटो पलटने से यात्री जख्मी हो गए थे। ऐसे में वह वहां से भाग गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा था। युवक की मौत कैसे और किन हालात में हुई इसका पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिठिया गांव निवासी सूरज नौगढ़ से वाराणसी के बीच ऑटो रिक्शा चलाता था। पुलिस की माने तो सूरज नौ जून को रिठिया निवासी बृजेश के बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर वाराणसी से नौगढ़ आ रहा था। चकिया-नौगढ़ मार्ग पर वह गोड़टुटवा के पास ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे लोग जख्मी हो गए। घायल लोगों को एंबुलेंस पर लादकर इलाज के लिए सीएचसी नौगढ़ में भर्ती कराया गया था। इस बीच पुलिस के पकड़े जाने की डर से सूरज ऑटो छोड़कर भाग गया था। इसके बाद वह घर भी वापस नहीं लौटा था। थाना प्रभारी जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को जंगली जानवरों ने नोच खाया है। परिवार जनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें