फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदासी में चलाया सफाई अभियान

Thu, 05 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
सफाई करते नगर पालिका के सफाईकर्मी।
विज्ञापन
अब मुगलसराय से  बनारस जाते वक्त यात्री धूल नहीं फाकेंगे। डीएम के आदेश से सफाईकर्मियों को लगाकर चंदासी कोयला मंडी में डिवाइडर के किनारे जमी धूल को साफ किया गया। सुबह से तीन दर्जनसे अधिक सफाईकर्मियों ने साफ सफाई की। इस अभियान से व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोयला मंडी चंदासी मंडी में समस्याओं का अंबार है। एक वर्ष पहले सड़क चौड़ीकरण के बाद डिवाइडर बनाया गया। यही नहीं सड़क के दोनों तरफ लिंक रोडके लिए जगह छोड़ा गया, ताकि ट्रक सड़क पर न खड़ा किया जाए, बल्कि लिंक रोड पर खड़ा हो। हालांकि किसी कारण वश मुख्य सड़क के दोनों तरफ लिंक रोड नहीं बनाई गई और वहां गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया। इससे बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर गया और मंडी में कीचड़ का साम्राज्य हो गया। ट्रकोंके  सड़क पर आने पर  पहिए के साथ कीचड़ सड़क पर आ गया। गर्मी आते ही कीचड़ सूख गया और सड़क पर धूल की परत जम गई। विशेष कर सड़क पर तीन किलोमीटर तक डिवाइडर कि किनारे धूल की मोटी परत जमी है। ऐसे में गर्मी आते ही भयंकर धूल उड़ने लगी है। स्थिति यह है कि वर्तमान में इस रास्ते पर चलना मुश्किल हो गया है। पिछले दिनों डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और साफ सफाई कर धूल से निजात दिलाने का निर्देश नगर पालिका के ईओ को दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह से एक दर्जन सफाईकर्मियों का दल चंदासी मंडी में पहुंचा और साफ सफाई शुरू की। 
मंडी के व्यापारी मुरारी भाई ने कहा कि ऐसा वर्षों बाद किया जा रहा है। मनोज अग्रवाल ने बताया कि समय समय पर मंडी में साफ सफाई होनी चाहिए। मुहम्मद आजाद और हाजी तनवीर ने कहा कि जब तक लिंक रोड नहीं बनेगा तब तक धूल के स्थायी समस्या का समाधान नहीं होने वाला है।  इस संबंध में नगर पालिका चेयरमैन रेखा जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका के सफाईकर्मियों को लगाकर विशेष अभियान चलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही लोगों को धूल से निजात मिलेगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें