फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं कक्षा छह की छात्रा खुश्बू राय

विज्ञापन
नई बाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक खुशबू राय। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सकलडीहा। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को नईबाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा खुश्बू राय को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करना था
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी मिलने पर खुश्बू ने पूरे उत्साह के साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। खुश्बू ने प्रार्थना सभा के संचालन से अपने कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखने और विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कक्षाओं में पढ़ाई शुरू कराई और विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों व छात्रों से बातचीत की।
दोपहर में उन्होंने मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता, साफ-सफाई और भोजन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा खेलकूद, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी गतिविधियों में भी भागीदारी की। विद्यालय के शिक्षक अरुण रत्नाकर, ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, सुरेश कुमार और मृत्युंजय ने इस पहल में सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें