पीडीडीयू नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 10वीं में मार्केटिंग एंड सेल्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और डाटा साइंस की परीक्षा हुई, जिसमें सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, 12वीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान के पेपर ने परिक्षार्थियों को उलझाए रखा। 10वीं में मार्केटिंग एंड सेल्स के पंजीकृत एक, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर के पंजीकृत 80 और डाटा साइंस के पंजीकृत 32 परीक्षार्थी सभी उपस्थित रहे। 12वीं में भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 2763 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2710 उपस्थित रहे, जबकि 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विज्ञान की परीक्षा ने कुछ परीक्षार्थियों को उलझाए रखा, जबकि कुछ ने इसे आसान भी बताया। परीक्षा जिले के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल, सनबीम मुगलसराय, बीएंडबी इंटरनेशनल स्कूल (खरखोलिया), सेंट जोसेफ स्कूल (चहनियां), जेएस पब्लिक स्कूल (पांडेयपुर), सेंट अल-हनीफ एजुकेशनल सेंटर (पड़ाव), पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय (पीडीडीयू नगर) और एसजी पब्लिक स्कूल (रविनगर) शामिल हैं। जिला समन्वयक सौमिता चटर्जी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई और किसी भी तरह की अनहोनी की कोई घटना नहीं हुई।