फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जलभराव से नाराज नागरिकों ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
अंजही मोहल्ला में स्टेशन रोड पर गंदा पानी लगने से प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नगर के वार्ड आठ और 23 अंजही मोहाल में जलभराव की समस्या से लोगों की नाराजगी बढ़ गई है। नाराज नागरिकों ने शुक्रवार को सड़क पर प्रदर्शन कर पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दिए कि जल्द ही सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा। नागरिकों ने कहा कि बीते तीन साल से स्टेशन सड़क मार्ग पर नाले का गंदा पानी घुटनों तक भरा रहता है। इससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग से होकर बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन, श्मशान घाट तक आते-जाते हैं, लेकिन जलभराव के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। नाले का पानी आसपास के मकानों में भी घुस रहा है, जिससे भवनों की नींव कमजोर हो रही है। आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के नाम पर नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कराया गया, लेकिन वह भी कारगर साबित नहीं हुआ और जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। नागरिकों ने बताया कि पहले मोहल्ले का पानी पास स्थित एक तालाब में चला जाता था। तालाब के पट जाने के कारण जलनिकासी का प्राकृतिक रास्ता बंद हो गया, जिसके बाद से क्षेत्र में स्थायी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदर्शन हसनैन बाबा, मुजाहिद, शाहजहां, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, चौधरी, शिवम, सूरज, इरशाद, बंटी, शेरू, बादल, अर्पित आदि रहे। वहीं दूसरी ओर अधिशासी अधिकारी बीना सिंह मौके पर पहुंचकर समस्या को देखी। सभासद को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

अंजही मोहल्ला में स्टेशन रोड पर गंदा पानी लगने से प्रदर्शन करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें