अधिवक्ता को प्रशस्ति पत्र देते महेंद्र सिंह।
संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय में बुधवार को प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान आपराधिक मामलों में अभियोजन पक्ष को मजबूती के साथ रखते हुए अपराधियों को सजा दिलाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व शासकीय अधिवक्ताओं को डीजी अभियोजन कार्यालय से जारी प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान संयुक्त निदेशक अभियोजन महेंद्र सिंह ने सभी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि डीजी अभियोजन डा. सूर्य कुमार ने जनपद में आपराधिक मामलों में अभियोजन का पक्ष मजबूती से रखने वाले शासकीय अधिवक्ताओं के अलावा पुलिस कर्मियों को सराहा है। उन्होंने न्यायालयों में विचाराधीन कई आपराधिक मामलों अपराधियों के जमानत याचिकाओं को खारिज कराने व उन्हें उनके गुनाहों की सजा दिलाने में पूरी मेहनत, लगन व निष्ठा के साथ कार्य करने वाले दीपक कुमार सिन्हा, रामअवध यादव, सुरेश सिंह सेंगर, अशोक कुमार, नित्यानन्द मिश्र, जयप्रकाश सिंह को सराहा है। डीजी अभियोजन कार्यालय से प्रशस्ति पत्र जारी किया गया है, जो इन लोगों के कड़ी मेहनत व उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जा रहा है। सभी से यह उम्मीद है कि ये अपने काम को आगे भी इसी तरह पूर्ण निष्ठा के साथ सम्पादित करेंगे, जिससे पीड़ित पक्ष को न्याय मिले और दोषी अपराधी सलाखों के पीछे हों। इस मौके पर दीपक कुमार सिन्हा, सुशील कुमार, अरूण कुमार, समीरा फैज, सूरज कुमार, प्रवीण कुमार, बच्चा लाल रहे।
राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।