जय बाबा महादेव स्पोर्टिंग क्लब रैथा के तत्वावधान में आयोजित किक्रेट मैच
का शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख जमानियां गाजीपुर बलवंत सिंह ने बैटिंग कर
क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच खेलते हुए कमालपुर नई बाजार की
टीम ने निर्धारित बारह ओवरों में कुल 76 रन बनाए।
लक्ष्य को हासिल
करने उतरी चिलबिली की टीम ने 11 ओवरों में 77 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर
लिया। इस दौरान बलवंत सिंह ने कहा कि खेलों से खिलाडि़यों का जहां
स्वास्थ्य उत्तम रहता है, वहीं समाज में भाई-चारा एवं आपसी सौहार्द बढ़ता
है। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच कमालपुर नई
बाजार एवं चिलबिली के बीच खेला गया।
क्लब के अध्यक्ष
सच्चिदानंद उपाध्याय ने बताया कि पूरा मैच बारह-बारह ओवर का होगा। जबकि
फाइनल मैच पंद्रह ओवर का खेला जाएगा। प्रतियोगिता में माधोपुर, धानापुर,
बसगांवा समेत कुल 30 टीमें भाग ले रही हैं। मैच में मुख्य अतिथि द्वारा
क्लब को पांच हजार एक रुपये का सहयोग भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा.
नीलोफर सिह, बालेश्वर, राकेश राय, अभय यादव आदि रहे।