फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विद्युत झालरों से सजा क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के यूरोपियन कॉलोनी में आकर्षक झालरों से सजा चर्च - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। संसार के प्राणियों का उद्धारकर्ता प्रभु यीशु के आने की खुशी में गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द किंग बाल यीशु चर्च में आकर्षक चरनी सजाई जा रही है। दूसरी तरफ पूरे चर्च को विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई है। इससे एहसास हो रहा है कि क्रिसमस आ गया है।
विज्ञापन

प्रभु यीशु का जन्मोत्सव 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाता है। बड़े दिन को लेकर मसीही समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल है। घरों में कैरोल गीत गाए जाने लगे हैं। वहीं घरों में भी चरनी के साथ क्रिसमस ट्री सजाया जा रहा है। नगर के यूरोपयिन कॉलोनी स्थित बाल यीसू चर्च में आकर्षक सजावट की गई है। 24 जनवरी को आधी रात के वक्त चर्च में यीशु मसीह का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष प्रार्थना की जाएगी। 25 दिसंबर को चर्च परिसर में भव्य मेला लगेगा। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां विशेष प्रार्थना सभाओं का दौर जारी है। दूसरी तरफ चर्च परिसर में बाल यीशु की झांकी को आकर्षक ढंग से सजाया गया। परिसर में चरनी और प्रभु यीशु के जन्म की झांकी सजाई जा रही है। इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें