पीडीडीयू नगर। रेलवे सुरक्षा बल यार्ड पोस्ट के जवानों ने पीडीडीयू जंक्शन के डाउन रिसिविंग यार्ड के समीप से बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे दो व्यक्तियों को चोरी के 27 पेंड्रॉल क्लिप के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत 25 सौ रुपये है। आरपीएफ ने दोनों का चालान कर दिया। बुधवार की सुबह यार्ड पोस्ट के एसआई जिऊतराम यादव जवानों के साथ गश्त कर रहे थे। इसी बीच डाउन रिसिविंग यार्ड के समीप दो युवक संदिग्ध हाल में घूमते दिखे। उन्हें पकड़ कर उनके पास से बोरे की तलाशी ली गई तो उसमें 27 पेंड्रॉल क्लिप मिला। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम क्रमश: गुड्डू निवासी काली महाल चतुर्भुजपुर और सिमल निवासी काली महाल बर्फ फैक्टरी के पास बताया। आरपीएफ ने दोनों का चालान कर दिया। इसकी जांच सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को दिया गया।