फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड के कबीरपुर गांव के पानी की निकासी न होने से बारिश होते ही गांव में जल का भराव हो गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। लगातार शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से नराज ग्रामीणों ने रविवार की सुबह आठ बजे पंचवटी पीडीडीयू मार्ग जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के अनुसार कबीरपुर गांव की जल निकासी वाराणसी जिले के भीटी गांव से होकर होती है। कुछ दिन पहले भीटी गांव के लोगों ने नाली को पाट दिया है। इससे कबीरपुर गांव की जल निकासी पूरी तरह से बाधित हो गई है। पिछलें दिनों लगातार हुई बरसात से गांव में जलभराव हो गया है। यहां तक कि पीडीडीयू नगर पंचवटी मार्ग पर भी पानी लग गया है। कहा कि कई बार इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से की गई लेकिन किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। मार्ग पर जलभराव होने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। सूचना पर पहुंची औद्योगिक नगर चौकी पुलिस ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इसक बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। प्रदर्शन में सभाजीत, सौरव यादव, राहुल श्रीवास्तव, अजीत मौर्य, अलगू मौर्य, सूरज मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, विमला देवी, मुन्नू, काजू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें