फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चीनी मांझे से लैब टेक्नीशियन का माथा कटा, लगे 16 टांके

विज्ञापन
महेंद्र पाल, चीनी मांझे से घायल, संवाद
विज्ञापन
पड़ाव। वाराणसी स्थित चंदन शहीद मजार से दर्शन कर बृहस्पतिवार को सुबह घर लौटते समय फतेहपुर गांव निवासी लैब टेक्नीशियन महेंद्र पाल (45) चीनी मांझे की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझे से उनका माथा कट गया। हादसा मालवीय पुल पर हुआ। उन्हें पड़ाव स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने रामनगर स्थित सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां 16 टांके लगाए गए।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी महेंद्र पाल सकलडीहा नई बाजार में एक हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन के पद पर संविदा पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपने रिश्तेदारों के साथ राजघाट स्थित चंदन शहीद मजार के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय मालवीय पुल पर चीनी मांझे में फंस गए। ठंड की वजह से वह सिर पर मफलर बांधे हुए थे। मांझे ने मफलर को काटते हुए माथे को चीर दिया। इसके बाद रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री, जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन कर 16 टांके लगाए गए। अस्पताल के सर्जन डॉ. प्रेषक सिंह ने बताया कि महेंद्र पाल की सर्जरी कर दी गई है। अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें