फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप के साथ चाइनीज कंपनियों पर भी लगना चाहिए प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भारत- चीन सीमा पर बढ़े तनाव के बाद केंद्र सरकार ने 59 चाइनीज ऐप पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें सबसे लोकप्रिय एप टिकटॉक भी शामिल है। इस एप का युवाओं में काफी क्रेज था लेकिन देशहित में एप को बंद किए जाने पर युवाओं ने इस कदम का स्वागत किया है। कहा कि सरकार की चाहिए की चीन की उन कंपनियों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए जो भारत में कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

भारत-चाइना बार्डर पर बढ़े हुए तनाव के बाद से लोग चीन के सामान का लगातार लोग विरोध कर रहे है। कड़े फैसले लेते हुए भारत सरकार ने चाइनीज एप को भारत में बंद कर दिया है। भारत सरकार के इस पहल को युवा सही बता रहे है। अलीनगर निवासी अमरजीत यादव ने कहा कि चाइना के सभी एप बंद करना सरकार का सही फैसला है ,इसे और पहले ही बंद कर देना चाहिए था। पराहूपुर निवासी गुलशन श्रीवास्तव ने टिकटॉक एप को युवाओं के लिए खतरा बताया है। कहा कि इस तरह के एप को बहुत पहले ही बंद कर देना चाहिए था। कूढ़े खुर्द निवासी राजा ने कहा कि सरकार को चीन के एप के साथ ही चीन के सभी वस्तुओं पर भी प्रतिबंध लगा देना चाहिए। चाइनीज कंपनियां कई लुभाने वाले एप को भारतीय बाजार में लांच कर यहां के डेटा को एकत्र करने में जुटी हुई है। लोको कालोनी निवासी सुमित सेठ ने बताया कि चीनी एप बंद होने से अब चीन की अर्थव्यवस्था पर काफी असर होगा और वह भारतीय बाजार का लाभ लेने के लिए वह दायरे में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें