फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ठंडी के मौसम में बच्चों को मिलेगा हलवा और उपमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सर्दियों में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को अतिरिक्त पोषण देने के लिए पीएम पोषण योजना के तहत विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत बरहनी ब्लॉक के 136 परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा दिया जाएगा। नवंबर से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 विद्यालय दिवसों में नियमित मध्याह्न भोजन के अतिरिक्त यह आहार परोसा जाएगा।
विज्ञापन

बरहनी ब्लॉक के 136 परिषदीय विद्यालयों में 16,876 विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाता है। शासन के निर्देशानुसार, हर शुक्रवार को नियमित भोजन के साथ अतिरिक्त आहार दिया जाएगा। महीने के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा, जबकि दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। शुक्रवार को अवकाश होने पर अगले कार्यदिवस में अतिरिक्त आहार वितरित किया जाएगा।
निर्धारित मेन्यू के अनुसार, प्रत्येक बच्चे के लिए कम से कम 30 ग्राम सूजी का इस्तेमाल किया जाएगा। हलवा बनाने में सूजी, घी, चीनी और नारियल, जबकि उपमा में सूजी, तेल, मौसमी सब्जियां, मूंगफली और मसालों का उपयोग होगा। हलवे की अनुमानित लागत सात रुपये और उपमा की चार रुपये प्रति बच्चा निर्धारित की गई है। भोजन बनाने वाले रसोइयों को अतिरिक्त पारिश्रमिक देने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

इनसेट-

गुणवत्ता और वितरण की होगी निगरानी
विद्यालयों में अतिरिक्त आहार तैयार करने से लेकर वितरण तक की निगरानी की जाएगी। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों को निर्धारित मात्रा में समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

कोट-
-
सभी परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित दिवसों पर बच्चों को हलवा और उपमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण देना है। सभी विद्यालयों को भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मात्रा और समय पर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। - अजीत पाल, बीईओ, बरहनी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें