फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के मानचित्र का अध्ययन कर रहे बच्चे

विज्ञापन
भारत के मानचित्र को जोड़ती सात्यिकी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के 19 दिन बीत जाने के बाद घरों में रह रहे बच्चों के लिए समय काटना मुश्किल साबित हो रहा है। बच्चे समय काटने के लिए रुचि के अनुसार अपने शौक पूरा कर रहे हैं। खाली समय का सदुपयोग बच्चे घरों में इंडोर गेम्स खेलने, विश्व व देश के मानचित्र का अध्ययन करने व चित्रकारी का शौक पूरा करने में कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविनगर निवासी कक्षा तीन की छात्रा सात्यकी इन दिनों विश्व व भारत के मानचित्र के अध्ययन में जुटी हुई है। बताया कि मानचित्रों के अध्ययन से विश्व में स्थित देशों व देश के नगरों की स्थिति का ज्ञान हो रहा है। इसके अलावा विभिन्न नगरों की राजधानियों के बारे में भी पता चल रहा है। इसके अलावा वह विभिन्न विषयों पर चित्रकारी का प्रयास भी कर रही है। वहीं कुरहना गांव निवासी धर्मेंद्र यादव का पुत्र व कक्षा पांच का छात्र यश खाली समय में चित्रकारी करने में जुट गया है। बताया कि वह स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब घर पर बोरियत महसूस होने लगी है। घर पर ही रहने की स्थिति में वह कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने से संबंधित चित्रकारी कर रहा है। साथ ही चित्रकारी के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दे रहा है। बच्चों के इन गतिविधियों में लिप्त रहने से उनके अभिभावक भी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें