क्षेत्र के पांडेयपुर स्थित जेएस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को
द्वितीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का
उद्घाटन विद्यालय के चेयर पर्सन बृजभूषण सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर
किया गया।
तत्पश्चात विद्यालय के तीनाें हाउसों के छात्र-छात्राओं
द्वारा मार्चपास्ट किया गया इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं आरंभ हुई
जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में आयोजित
डिस्कस थ्रो, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद में छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने
दमखम का प्रदर्शन किया।
शार्टपुट, डिस्कस और जैवलिन प्रतियोगिता के बालक
वर्ग में सुधीर कुमार, मोहित पांडेय तथा निशांत सिंह ने प्रथम स्थान
प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अजय कुमार और बालिका वर्ग
में मुस्कान सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त
शिक्षकों सहित अभिभावक मौजूद रहे।