गुरुकुल चैरिटेबल सोसाइटी इलिया मोड़ परिसर में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इसमें
बच्चों ने ग्रीन हाउस, सामान्य हाउस के मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही घर में
बेकार पड़ी व
स्तुओं से तैयार दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों को भी
प्रदर्शित किया, जो उक्त प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे। प्रबंधक
इसरार खां ने बच्चों के हुनर व जज्बे को जमकर सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य
की कामना की।
इस मौके पर विशाखा श्रीवास्तव, साइमा, अंकिता, सुहेल, अंकुश,
शाहीन, रोशन, फरीन, मयंक, जयप्रकाश सिंह, मेराज, गुड़िया, रुचि, लियाकत
आदि उपस्थित रहे। संचालन इसरार खान ने किया।