फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मस्ती

Sat, 14 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में विभिन्न स्कूलों में धूमधाम से मनाई गई। स्कूलों में बाल मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 यहां बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए। स्कूलों में साफ सफाई अभियान चलाया गया और रंगोली सजाई गई। यही नहीं इस दौरान स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

 नगर के रविनगर के एसजी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों व छात्रों ने पूरे परिसर की सफाई की। विद्यालय में स्वच्छता अभियान पर एक कला तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 इसमें प्राथमिक वर्ग में उमर प्रथम, सुधांशु कुमार द्वितीय रहे।  जूनियर  वर्ग में स्वेजल सिंह प्रथम, निशिकिता द्वितीय तथा सीनियर वर्ग  में हिमांशी  गुप्ता प्रथम, शिवानी जायसवाल द्वितीय रहीं। इस मौके पर  प्रधानाचार्य आरसी  यादव, रामसूरत सिंह, नीलम झा, अनुपमा चतुर्वेदी, मानवदेव मनहर, देवाशीष  गोस्वामी, हुमा जैदी आदि मौजूद रहे।

 कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने चाट, गोलगप्पा, पकौड़ी, झाल मूढ़ी, मिठाइयों के स्टाल के साथ विभिन्न प्रकार के गेम के स्टाल लगाए। यहां अभिभावकों ने खूब खरीददारी की। प्रधानाचार्य बिंदू प्रकाश सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

परशुरामपुर स्थित श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर बाल मेला और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ दंत चिकित्सक डा. आनंद श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। डॅा. स्मिता श्रीवास्तव, समाजसेवी पूर्व सैन्य अधिकारी राजनाथ सिंह यादव ने भी बच्चों को स्वास्थ्य के बारे में बताया।

रामकृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कालेज में बाल दिवस के मौके पर दो से सात नवंबर तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 इस दौरान छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक रमेश कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शुभवंती मिश्र, उर्मिला सिंह, सत्यवती सिंह, शरदचंद्र मिश्र, लीलावती देवी, कलावती देवी, गायत्री सिंह, पुष्पा कुमारी, अलका आदि रहीं। संचालन सुधीर भाष्कर पांडेय ने की।

कैलाशपुरी स्थित सीबीएस कोचिंग सेंटर में बाल दिवस के मौके पर जहां बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। भारत स्काउट गाइड के यूरोपियन ओपेन ग्रुप एवं मदर टरेसा ग्रुप की ओर से यूरोपियन कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में बाल दिवस मनाया गया।

80 स्काउट्स एवं गाइड्स, रोवर, रेंजर्स, कब बुलबुल ने क्वीज, पेंटिंग, गेम आदि का आनंद उठाया। कमलेश कुमार यादव, सुशांत भट्टाचार्य, पाले खां, माधुरी, रेखा, सिमरन, पूनम, रोहित आदि रहे।

 सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर के जीटी रोड स्थित सैयदराजा किड्स पब्लिक स्कूल में  शनिवार की सुबह 11 बजे वार्षिक समारोह में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज खां पप्पू ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में  छिपी नैसर्गिक प्रतिभा का विकास होता है।

 तीसरी कक्षा तीन की छात्राओं द्वारा  प्रेमरतन धन पायो गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मोह लिया। मुख्य अतिथि द्वारा वैष्णवी अग्रहरि, प्रज्ञा प्रकाश, नेहा  मौर्या, राहुल वर्मा, शाहिल सिंह, पूजा कुमारी, नीलकंठ दुबे, शाहनवाज,  स्मृति गुप्ता आदि प्रतिभागियों को प्रशस्ती पत्र व शील्ड देकर सम्मानित  किया गया।।

 कंदवा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहनी,  प्राथमिक विद्यालय तेल्हरा, सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी, प्रगतिशील इंटर  कालेज अमड़ा, श्रीनिवास द्विवेदी महाविद्यालय अरंगी, मां मंशा देवी पीजी  कालेज अरंगी में  नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें