फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पानी और कीचड़ से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

विज्ञापन
टांडाकला के पट्टी प्राथमिक विद्यालय में कीचड़ से होकर गुजरते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। चहनिया विकासखंड के पट्टी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का प्रांगण बदहाली का शिकार है। बारिश के पानी के ठहराव और लंबे समय से उगी जंगली घास-फूस के कारण पूरा परिसर जंगल में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि कक्षाओं तक पहुंचने के लिए छात्र-छात्राओं को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रांगण में काई जमने से हर समय फिसलन बनी रहती है। जलभराव और कीचड़ से बचने के लिए छात्रों ने ईंटें रखकर अस्थायी रास्ता बनाया है। इस पर संतुलन बिगड़ने से अक्सर बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। आए दिन विद्यार्थियों की ड्रेस और बैग भी कीचड़ से खराब हो जाते हैं।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू मिश्रा ने बताया कि परिसर में मिट्टी की पटाई के लिए संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल गड्ढों से पानी धीरे-धीरे निकल रहा है। मिट्टी डालकर ग्राउंड को समतल और ऊंचा कराया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें