फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रबनाकर बच्चों ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 17 मई कर दिए जाने के बाद बच्चों में स्कूलों के खुलने की संभावना पर ब्रेक लग गया है। इस फैसले के बाद घर में रहने को विवश बच्चों की रुचि अन्य गतिविधियों की तरफ हो रहा है। बच्चे इंडोर गेम्स खेलने के साथ चित्रकारी, पेंटिंग आदि करने के लगे हैं। बच्चे कोरोना वायरस व उससे लड़ने वाले वारियर्स का चित्र बनाकर लोगों को संक्रमण से बचने और घर में रहने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

सुभाष नगर निवासी चेतन राठौर की कक्षा दो में पढ़ने वाली पुत्री आद्या कोरोना वायरस का चित्र बना रही है। साथ ही वह चित्र के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने का संदेश दे रही है। उसने बताया कि इंटरनेट की सहायता से कोरोना से संबंधित नई जानकारियां मिल जाया कर रही हैं। इससे बीमारी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर चित्रकारी करने में काफी सहयोग मिल रहा है। वहीं मवई खुर्द निवासी धर्मेंद्र प्रजापति का कक्षा चार में पड़ने वाला पुत्र नैतिक, कक्षा दो में पढ़ने वाला पुत्र नितिन और कक्षा एक की छात्रा निकिता चित्रकारी में जुटे हैं। नैतिक जोकर आदि और नितिन पक्षियों के चित्र बना रहा है। वहीं निकिता घर का चित्र बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें