फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दी जाएगी पॉक्सो कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के 1185 परिषदीय विद्यालयों में अब करीब 1.80 लाख बच्चों को पॉक्सो (बाल संरक्षण) से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए जारी शैक्षिक कैलेंडर में दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को उनकी उम्र के अनुसार संवेदनशील तरीके से जागरूक किया जाएगा। बीएसए सचिन कुमार ने बताया कि बच्चों को गुड टच-बैड टच, निजी सीमाओं की समझ, खतरे की पहचान और असहज स्थिति में मदद लेने के तरीकों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी जाएगी। उद्देश्य बच्चों में डर पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बच्चों को यह भी समझाया जाए कि किसी भी अनुचित हरकत की स्थिति में वे बिना झिझक अपने अभिभावकों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं। साथ ही शिकायत के अधिकार और कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को यह सिखाया जाएगा
बच्चों को सही और गलत स्पर्श की पहचान के साथ ही निजी अंगों और व्यक्तिगत सीमाओं की समझ के बारे में बताया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें