फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मौसम परिवर्तन के बाद बच्चें हो रहे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम परिवर्तन के बाद बच्चों में विभिन्न मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। इसमें ज्यादातर इन दिनों सर्दी जुकाम खांसी बुखार से परेशान बच्चे हो रहे हैं। ऐसे मौसम में खासकर बच्चों के प्रति अभिभावकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यालय के पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बच्चों के ओपीडी जहां 60 थी, अब वह बढ़कर 75 के आसपास चली गई है।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन से बच्चों को ज्यादा परेशानी बढ़ी है। मौसम में परिवर्तन की वजह से इन दिनों बच्चों में ज्यादा बीमारियां देखी जा रही हैं। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में बच्चों की संख्या भी बढ़ी है। जहां पहले प्रतिदिन 50 से 60 बच्चों का इलाज ओपीडी में होता था। अब वह बढ़कर 75 के पार चली गई है। यही नहीं अन्य ओपीडी में भी लोगों की भरमार है। चिकित्सकों की मानें तो मौसम के बदलाव के कारण ज्यादातर लोग सर्दी, जुखाम, बुखार, उल्टी दस्त से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में तीमारदारों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
इनसेट
आइसक्रीम बच्चों को ना खिलाएं, पानी उबालकर पिलाएं
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, उल्टी दस्त व गले में खराश सहित तमाम तरह की बीमारियों से जूझ रहे बच्चे आ रहे हैं। इसमें ओपीडी की संख्या भी बढ़ी है। कहा कि ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों को पंखे और एसी में ना सुलाएं और सर्द गर्म से बच्चों को बचाने का प्रयास करें। साथ ही ठंडी चीज खाने में भी पूरा परहेज करें। आइसक्रीम बच्चों को ना खिलाए, पानी उबालकर पिलाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो, तत्काल चिकित्सक से मिलकर उसका इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें