फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा बेचने का मामला: डॉ. जमील के अस्पतालों का लाइसेंस होगा निरस्त, पुलिस भेजेगी चिट्ठी; पड़ताल जारी

Sun, 25 Aug 2024 02:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: वाराणसी एयरपोर्ट पर दो दिन पहले एक अजीबोगरीब वाकिया सामने आया था। यहां एक एक महिला चोरी किया हुआ बच्चा लेकर एक पुरुष के साथ अकासा एयरलाइंस के विमान से बंगलूरू जाने के लिए पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने महिला और पुरुष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बच्चे के साथ महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सूजाबाद, पड़ाव की रहने वाली निधि सिंह को 50 हजार रुपये में नवजात को बेचने के आरोपी निजी अस्पताल के संचालक डॉ. जमील खान की मुश्किलें आने वाले दिनों में बढ़ेंगी। डॉ. जमील के केबी हॉस्पिटल के नाम से दो अस्पताल रामनगर और चंदौली के दुलहीपुर क्षेत्र में हैं। 

विज्ञापन


दोनों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए वाराणसी और चंदौली के सीएमओ को पुलिस पत्र भेजेगी। इसके साथ ही पुलिस इसका पता भी लगा रही है कि बच्चे की मां कौन थी और पहले भी डॉ. जमील ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया था।

Trending Videos
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
बाबतपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार की शाम बंगलूरू जाने के लिए अपनी देवरानी वंदना के भाई अशोक पटेल के साथ पहुंची निधि सिंह एक नवजात के साथ पकड़ी गई थी। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अपनी नि:संतान देवरानी को देने के लिए बच्चे को वह डॉ. जमील खान से 50 हजार रुपये में खरीदी थी। 

इसी आधार पर डॉ. जमील को गिरफ्तार किया गया। तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि फूलपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वह इस मामले की तह तक जाएं। 

साक्ष्य और तथ्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। प्रकरण में यदि किसी अन्य की संलिप्तता उजागर हो तो उसके खिलाफ भी प्रभावी तरीके से कार्रवाई करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें