फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: तालाब में नहाते समय बालक डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र के पदुमनाथपुर गांव बृहस्पतिवार को तालाब में नहाते समय एक बालक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसका शव तलाशकर बाहर निकाला। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने बलुआ घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी संतोष राजभर का इकलौता पुत्र शालू (12) बृहस्पतिवार को सुबह गांव के बच्चों के साथ मंदिर के पास स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में डूब गया। साथ में नहा रहे बच्चों ने दौड़कर उसके परिजनों को सूचना दी। आनन फानन गांव के कई युवक तालाब में कूदकर बच्चे को खोजने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया। बच्चे की मौत से पिता संतोष, मां पूनम, दादा विश्वनाथ, बहन काजल, चाचा अरविंद का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें