फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंदौली SP ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, पूर्व IPS की शिकायत पर मुख्य आरक्षी यातायात समेत दो सस्पेंड

Wed, 31 Jul 2024 05:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में एसपी कार्यालय में घूसखोरी के आरोप में एसपी ने मुख्य आरक्षी यातायात समेत दो लोगों को निलंबित किया है। मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
घूसखोरी का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में पूर्व आईपीएस अधिकारी की शिकायत पर एसपी ने घूसखोरी के आरोप में मुख्य आरक्षी यातायात महेश शुक्ला और प्रधान लिपिक व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी को पत्र लिखकर एसपी चंदौली ऑफिस में घूसखोरी के आरोपों की तत्काल जांच की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें 14 सेकंड का एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें एक यातायात कर्मी एक व्यक्ति को कुछ रुपये दे रहे हैं। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रहे यातायात कर्मी चंदौली में तैनात मुख्य आरक्षी महेश कुमार शुक्ला हैं, जिन्हें विगत दिनों एसपी चंदौली ने निलंबन के बाद बहाल किया था। इसके बाद भी एसपी कार्यालय के बड़े बाबू विजय प्रताप सिंह बिना पैसा मिले इस संबंध में आदेश जारी नहीं कर रहे थे। इस पर महेश शुक्ला द्वारा उन्हें पैसे देकर पांव छुआ गया, जिसका वीडियो बनाया गया। 
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने इस प्रकरण में पूरे प्रदेश में अधीनस्थ पुलिस कर्मियों का इसी प्रकार से उत्पीड़न होने की बात कहते हुए तत्काल सत्यता की जांच की मांग की। चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने इस मामले में सीओ के जांच के बाद मुख्य आरक्षी यातायात महेश शुक्ला और प्रधान लिपिक व निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को सस्पेंड किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें