छत्रसाल सिंह पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक बनाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का पद फरवरी माह से खाली चल रहा था। एके खंडेलवाल के 22 फरवरी के रेलवे बोर्ड के सदस्य इंफ्रास्टक्चर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद अपर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश महाप्रबंधक का कार्यभार देख रहे थे। छत्रसाल सिंह इसके पूर्व आप रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में एडिशनल मेंबर (ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन) के पद पर तैनात रहे। छत्रसाल सिंह भारतीय रेलवे यातायात सेवा (आईआरटीएस) के 1988 बैच के अधिकारी हैं।