कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने की। इस दौरान योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में जनपद के 512 अंशकालिक अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक वितरित किया गया। इस अवसर पर साधना सिंह, रमेश जायसवाल, सुशील सिंह, कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार मौजूद रहे। संवाद