फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अराजकता - वाजपेयी

Tue, 06 Jan 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अराजकता का शासन चल रहा है। किसान से लेकर नौजवान तक परेशान हैं। किसान खाद के लिए तरस रहे हंैं तो नौजवान रोजगार के लिए। लेकिन प्रदेश सरकार सोई हुई है।
विज्ञापन

  

उक्त बातें उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहीं। श्री वाजपेयी रविवार की देर रात मुगलसराय से दिल्ली के लिए जाने के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताआें द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर लोगों की निगाहें टिकी हुई है।

जिस प्रकार देश में प्रधानमंत्री मोदी ने शासन करने का तरीका इस्तेमाल किया है उससे भाजपा उत्तरोत्तर विकास की ओर बढ़ रही है।
 

  इस दौरान उन्हाेंने कार्यकर्ताआें को संदेश दिया की उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से जी जान से जुट जाएं। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है।
विज्ञापन


आम जनता की विरोधी सरकार को भाजपा जन उखाड़ फेंके। कार्यकर्ताआें से कहा कि यूपी से भाजपा के सर्वाधिक सदस्यता के लक्ष्य को पूरा करें व केंद्र में भाजपा सरकार की नीतियाें को जन जन तक पहुंचाएं।

 उत्तर प्रदेश से सपा सरकार को भी उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार स्थानीय कार्यकर्ताआें ने रात नौ बजे सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को नई ऊंचाई पर पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, आशुतोष राय, नागेंद्र रघुवंशी, संतोष चौहान, गोविंद केशरी आदि रहे।
विज्ञापन



 राहुल जायसवाल, सौरभ चंद, बबलू यादव, रंजीत कुमार, अनलि गोस्वामी, रेखा चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें