फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्हारी, बरठी, नरैना में बदली सीटों से कहीं खुशी, कहीं गम

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार की शाम को जारी आरक्षण सूची से कई प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी नजर आई तो वहीं पुराने प्रत्याशी अगली बार चुनाव मैदान में आने और सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई आपत्ति का जवाब आने का इंतजार कर रहे हैं। सकलडीहा विकासखंड के 104 गांव में कई सामान्य सीटों को पिछड़ी अनुसूचित तो अनुसूचित व पिछड़ी जाति की सीट को सामान्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड के रैपुरा गांव में पिछली बार ग्राम प्रधान पद के सीट अनुसूचित जाति के लिए तय हुई थी, लेकिन अबकी बार सामान्य हो गई। ताजपुर गांव में सामान्य से बदलकर अब अनुसूचित कर दिया गया। कम्हारी गांव के पिछड़ी जाति सीट को बदल कर अबकी बार सामान्य किया गया है। बरठीं व नरैना के सामान्य जाति सीट को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है। प्रत्याशी अभी भी पुरानी सीट के आने की उम्मीद लगाकर बैठे हुए हैं उनका मानना है कि सरकार एक बार में तय नहीं कर पा रही है किस जाति के सीट पर चुनाव होगा। लोगों को हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी सीट परिवर्तन की उम्मीद लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें