चंदौली। लगातार बढ़ रहे गर्मी के प्रकोप को देखते हुए डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के ने सभी परिषदीय विद्यालयों व निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक और कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 से दोपहर के 12:30 बजे तक किया जाएगा। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए भी यह नियम लागू होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद