चकिया । नगर पंचायत चुनाव में नाम वापसी के दिन बृहस्पतिवार को पांच प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद से नाम वापस ले लिया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने भी पर्चा वापस ले लिया। 12 वार्डों में छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिए।
निर्वाचन अधिकारी उप जिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद के अनुसार नामांकन पत्र वापसी के दिन बृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अजय कुमार, निर्दल रमेश गुप्ता, किरन, पूर्व चेयरमैन रीता चौबे और नामित सभासद चंदा जायसवाल ने नामांकन वापस ले लिया। कांग्रेस उम्मीदवार सूर्य प्रकाश केसरी और उनकी पत्नी रंजना का नामांकन उम्र कम होने के कारण खारिज हो गया था। अब अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने वाले 13 में से छह उम्मीदवार ही मैदान में रह गए हैं।
सभासद पद पर वार्ड नंबर पांच से पूर्व सभासद वैभव मिश्रा, वार्ड नंबर एक से केसरी नंदन, वार्ड नंबर तीन से ममता देवी, वार्ड नंबर चार से दीपा देवी व विजय कुमार और वार्ड नंबर 12 से जानकी देवी ने नामांकन पत्र वापस लिया। इस प्रकार और 12 वार्डों में 57 सदस्य भाग्य आजमाएंगे। वही डबल सेट में भरने वाले पांच लोगों ने एक से पर्चा वापस ले लिया।