फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर विधायक ने पुलिस के साथ बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने और शहर का भयमुक्त माहौल बनाने के लिए उद्देश्य से मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद सीओ सदर व अलीनगर थाना व मुगलसराय कोतवाली के प्रभारियों समेत एसआई और टीएसआई से विधायक ने कहा कि शहर यातायात को सुगम बनाए जाने के लिए कार्य योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि थाने और कोतवाली में आने वाले आमजन सहित भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से विधायक ने कहा सड़क किनारे एक सफेद पट्टी बनाएं ताकि बाजार में वाहन से कार्य के लिए आने वाले वाहन उस पट्टी के दायरे में ही अपने-अपने वाहनों को खड़ा करें ताकि सड़क पर जाम न लगे। जनता की शिकायत मिल रही है कि शहर में जाम लगा होता है बावजूद इसके पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम खत्म कराने में कोई रुचि नहीं दिखाते है। उन्होंने रात में 112 नबंर पर महिला की ओर से मदद मांगे जाने पर त्वरित कार्रवाईे के लिए कहा। इस दौरान सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय, मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्रा, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश चंद्र तिवारी, टीएसआई मिथलेश तिवारी, एसआई विपिन सिंह, मनोज तिवारी, एडी खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें